X

Happy Birthday Gulzar: His life events

News Nation Bureau New Delhi 18 August 2016, 10:21:42 AM
Happy Birthday Gulzar:His life events

गुलज़ार नाम आते ही ज़ेहन में एक ऐसी शख्सियात का नाम आता है, जिसने आम आदमी के अनुभवों को अपने गीतों में पिरोया है। गुलज़ार का 81वां जन्मदिन है। गंभीर गीतों की रचना के साथ बच्चों के लिये भी गीत लिखने वाले गुलज़ार ने समय के साथ खुद को बदला है। यही वजह है कि 1961 में करियर की शुरुआत करने वाले गुलज़ार आज भी गीत लिख रहे हैं, और उनके गीतों को सराहा भी जा रहा है। आइए एक नज़र डालते उनकी जिंदगी के महत्वपूर्ण लम्हों पर.......   

Happy Birthday Gulzar:His life events

सम्पूर्ण सिंह कालरा उर्फ़ गुलज़ार ने मुंबई के एक गैरेज में बतौर मेकैनिक काम किया। खाली समय में कविताएं लिखते थे। उनका शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा। 

Happy Birthday Gulzar:His life events

फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने बिमल राय, हृषिकेश मुख़र्जी और हेमंत कुमार के सहायक के तौर पर काम शुरू किया। बिमल राय की फिल्म 'बंदनी' के लिए गुलज़ार ने अपना पहला गीत लिखा। 

Happy Birthday Gulzar:His life events

गुलजार ने बतौर निर्देशक अपना सफर 1971 में 'मेरे अपने' से शुरू किया। इनके द्वारा निर्देशित अंतिम फिल्म ‘हु तू तू’ थी। कुल मिलाकर उन्होंने करीब 17 फिल्मों का निर्देशन किया।  à¤•à¥à¤› टीवी सीरियल्स का भी इन्होंने निर्देशन किया है। 

Happy Birthday Gulzar:His life events

वर्ष २००४ मे भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष २००९ मे डैनी बॉयल निर्देशित फिल्म स्लम्डॉग मिलियनेयर मे उनके द्वारा लिखे गीत जय हो के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ गीत का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है, और इसी गीत के लिये उन्हें ग्रैमी पुरस्कार भी मिला है। 

Happy Birthday Gulzar:His life events

गुलजार का लिखा आम लोगों के जीवन से प्रेरित है। सफ़ेद कुर्ता, पैजामा, पैरों में क्रीम मोजरी इसी रंग की शॉल, आँखों पर काले फ्रेम का चश्मा, होठों पर हल्की सी हँसी और शायरी में डूबा चेहरा गुलज़ार की पहचान है। 

Top Story